Uttarakhand News

हरीश रावत ने पोस्ट की सीएम धामी और बच्चे की फोटो… वाह…. महीने की फोटो करार दिया

Ad

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह की प्रशंसा की है। हरदा ने मुख्यमंत्री धामी की एक बच्चे के जूते के फीते बांधने की फोटो शेयर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा है “वाह, महीने की फोटो!!”

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यप्रणाली से खासे प्रभावित हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान भी एक इंटरव्यू में कहा था कि इस युवा में काफी काबिलियत है। मैं पहले भी धामी के बारे में सीनियर लीडर्स से पूछता था। इसके अलावा हरदा कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते रहते हैं।

एक बार फिर हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर सीएम धामी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है “वाह, महीने की फोटो”। आपको बता दें कि नववर्ष के पहले दिन मुख्यमंत्री धामी बनियावाला स्थित एक छात्रावास के समारोह में शामिल हुए थे जहां उन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए न केवल नए साल पर बच्चों के संग केक काटा बल्कि इस दौरान एक बच्चे के फीते बांधते हुए तस्वीर भी कैमरे में कैद हो गई थी।

इससे पहले हरदा सीएम धामी के रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान सैर की फोटो को भी हरीश रावत ने साझा कर लिखा था कि “वाह क्या अंदाज है! कांग्रेस के दोस्तों 2024 और 2027 के लिए कुछ और कसरत करना शुरू कर दो।” हरीश रावत कई बार सीएम धामी की कार्यशैली की तारीफ कर चुके हैं। हो सकता है कि उनकी ये बाते कांग्रेस टीम को ऊर्जा से भरे या फिर उन्हें असहज करें… लेकिन सीनियर लीडर का इस तरह सीएम धामी की तारीफ करना साफ दिखाता है कि युवा लीडर अंदर राज्य को आगे ले जाने की क्षमता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top