Uttarakhand News

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बनें युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रशंसक, फेसबुक पर की तारीफ

Ad

देहरादून: भराड़ीसैंण ( गैरसैंण) विधानसभा सदन में बजट सत्र चल रहा है। सभी की निगाहें बजट सत्र पर हैं। सरकार और विपक्ष के बीच गर्मा गर्मी भी देखने को मिल रही है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार हरदा युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की तारीफ कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस के सदस्यों ने चुटकुले प्रश्नों से मंत्री जी को घेरने की कोशिश की लेकिन मैं मंत्री जी को शाबाशी देना चाहता हूं। उन्होंने अपने आंकड़ों और शब्दों के जाल से ऐसा आभास नहीं होने दिया कि वह कांग्रेस के सदस्यों के प्रश्नों के घेरे में हैं। उन्होंने सदन में सौरभ बहुगुणा के जवाब देने के अंदाज को चतुराईपूर्ण बताया।

यह पहला मौका नहीं है,जब हरीश रावत ने सरकार के किसी मंत्री की तारीफ की है। इससे पहले कई बार वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी तारीफ कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में सौरभ बहुगुणा का नाम भी शामिल हो गया है। कहना गलत नहीं होगा कि पहली बार मंत्री पद संभाल रहे सौरव बहुगुणा अभी तक अनुभवी लोगों के बीच परिपक्व तरीके से खुद को पेश करने में कामयाब हुए हैं। शायद इसी वजह से लगातार दूसरी बार विधायक बने सौरभ बहुगुणा की काबिलियत को देखते हुए पशुपालन मंत्री बनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top