Election Talks

उत्तराखंड चुनाव में धांधली…! हरीश रावत ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर मचाई खलबली

Ad

देहरादून: प्रदेश में मतदान के बाद चुनावी सरगर्मी कम जरूर हो गई है। लेकिन अभी भी सभी पार्टियां और प्रत्याशी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मतदान की प्रक्रिया अभी पूरी तरीके से संपन्न नहीं हुई है। दरअसल राज्य में पोस्टल बैलट के जरिए अभी भी मतदान का क्रम जारी है। अब पोस्टल बैलट में धांधली की आशंका पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक वीडियो जारी कर जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि 14 फरवरी को प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। लेकिन पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने का क्रम अभी भी जारी है। बता दें कि कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्वाचन कार्यालय में एबसेंटी मतदाताओं और डाक मतपत्रों को लेकर अपनी शिकायत पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके खलबली मचा दी है।

इस वीडियो में किसी सैन्य कैंप में एक आदमी कई पोस्टल बैलेट पर हस्ताक्षर करते और एक पार्टी विशेष के प्रत्याशी के नाम के आगे टिक करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही हरीश रावत ने निर्वाचन आयोग से इसका संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है यह वीडियो सब की जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं।

इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है। यहां तक कि सभी लोगों के हस्ताक्षर भी वही कर रहा है। उन्होंने लिखा कि आप नमूना देखिए। इलेक्शन कमीशन इस बारे में कोई कदम उठाना चाहेगा। उल्लेखनीय है कि फिलहाल इस बात का पता नहीं कि वीडियो कहां का है और कब बनाया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top