Uttarakhand News

हरि शरणम जन हल्द्वानी: 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, विदेशी मेहमानों ने भी लगाए जयकारें

Ad

हल्द्वानी: हरि शरणम जन की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व शनिवार को हल्द्वानी के नैनीताल रोड मुख्य मार्ग में 1100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बैंड बाजे के साथ निकली गई कलश शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी क्षेत्र की 1100 महिलाएं पारंपरिक रूप से सज धज कर सिर में कलश लेकर सड़कों पर उतरी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि देश भर की 21 पवित्र नदियों का जल लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची महिलाओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से गुलाब के पांच कुन्तल पुष्प वर्षा की गई। फूलों की बारिश के बीच आयोजन स्थल तक महिलाओं की कलश यात्रा अत्यधिक दर्शनीय थी, जिससे पूरा हल्द्वानी शहर भक्तिमयी हुआ।

हरि शरणम जनसेवायत नवयुवक संघ की ओर से निकाली गई कलश यात्रा। कई किलोमीटर लंबी थी। यात्रा में हर समाज से 21-21 महिलाएं शामिल की गई थी। नानकमत्ता गुरुद्वारा से आ रही भागवत जी की पालकी और हरियाणा से हनुमान जी के प्रतिक ने कलश यात्रा में खूब शोभा बढ़ायी।इस दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की जमकर बारिश की गई। श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत कथावाचक प्रख्यात मृदुल कृष्ण शास्त्री के द्वारा होगी। आयोजकों ने बताया इस धार्मिक आयोजन में 22 रामलीला कमेटियां, भिक्षुक समाज, किन्नर समाज और नैब के बच्चे भी सहयोग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top