Sports News

क्या धोनी को आउट करना गलत है ! तो क्यों फैंस हर्षल पटेल के पीछे पड़ गए हैं

photo source google/social media

IPL Dhoni Wicket: Harshal Patel: Social Media Drama:

IPL में फैंस का जोश और उत्साह हमेशा चरम पर रहता है। चेन्नई, मुंबई और बैंगलोर के मैचों में मैदान में जहाँ हज़ारों फैंस दिखाई देते हैं तो वहीं उनसे कई गुना ज़्यादा तेज़ शोर सुनाई देता है। आपने तो सुना ही होगा कि जब भी पीली जर्सी पहनकर भारतीय टीम और चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी मैदान में उतरते हैं तो शोर मीटर भी रिकॉर्ड तोड़ देता है। इस साल धोनी ने IPL 2024 में खेले गए 10 मुकाबलों में 229.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 110 रन बनाए हैं। शुरूआती दो मुकाबलों में धोनी को बल्लेबाज़ी करने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले गए एक मुकाबले में धोनी क्रीज पर उतरे। इस बार धोनी के फैंस को थला अपने पुराने अंदाज़ ‘फिनिशर’ के रूप में नज़र आए।

फैंस की टूटी उम्मीदें

अंतिम ओवरों में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले धोनी को इस साल समर्थकों से खूब प्यार मिला है। बता दें कि खेले गए 10 मुकाबलों में धोनी ने 8 बार बल्लेबाज़ी की है। इसमें से वो सात बार नॉटआउट रहे तो रविवार 5 मई को पंजाब के साथ खेले गए मुकाबले में वो पहली ही बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे। साथ ही धोनी का विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ हर्षल पटेल ने पूरे सम्मान के साथ अपना सेलिब्रेशन किया। बता दें कि पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में धोनी की मैदान में एंट्री तब हुई जब चेन्नई 18.4 ओवरों में 150 रनों पर अपने 7 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे में सभी समर्थक थला की एक और विस्फोटक पारी की उम्मीद लगाए बैठे थे। धोनी के मैदान में आने पर दर्शकों में वही उत्साह और शोर मीटर में वही रीडिंग को दर्ज किया गया।

9वे नंबर पर क्रीज पर उतरे धोनी

क्रीज पर आते ही धोनी हर्षल की पहली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद मैदान में काफी देर तक सन्नाटा महसूस किया गया। फैंस का दिल एक तो धोनी के 9वे नंबर पर बल्लेबाज़ी के निर्णय से वैसे ही चिंता में था। वह दिल थला के पहली ही बॉल पर आउट होने के बाद कुछ देर के लिए धड़कना भी बंद हो गया। हर्षल पटेल से धोनी के विकेट लेने का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह धोनी की बहुत इज़्ज़त करते हैं इसलिए उन्होंने अपनी यह उपलब्धि शान्ति से सेलिब्रेट की। मैच के बाद धोनी के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर हर्षल पटेल के लिए कई अभद्र कमेंट करने शुरू कर दिए, जो बिलकुल भी ठीक बात नहीं है। हर खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरता है। धोनी ने भी अपने अच्छे प्रदर्शन से ही आज यह मुकाम हासिल किया है। सोशल मीडिया पर किसी ने हर्षल को गालियां दी तो किसी ने बुरी तरह से उनका मज़ाक उड़ाया। आप इन स्क्रीनशॉट में खुद देखिए कि फैन-आर्मी ने सोशल मीडिया पर हर्षल पटेल के लिए क्या कुछ नहीं लिखा।

To Top