Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी ऊंचापुल निवासी हर्षित लोहनी एयर फोर्स में बने फ्लाइंग ऑफिसर, बधाई दें

Ad

हल्द्वानी: माता पिता और परिवार का नाम रौशन करने की कड़ी में उत्तराखंड के युवाओं का कोई सानी नहीं है। इस बार हल्द्वानी के एक युवा ने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे शहर का नाम रौशन किया है। हल्द्वानी ऊंचापुल निवासी हर्षित लोहनी भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हर्षित लोहनी ने अपने पिता जगदीश चंद्र लोहनी और माता सरोज लोहनी का सिर आज गर्व से ऊंचा कर दिया है। हर्षित ने ना केवल अपने माता पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा कर दिया है। हर्षित के बारे में बात करें तो वो हमेशा से मेधावी छात्र रहे हैं।

गौरतलब है कि हर्षित लोहनी के एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का काफी अधिक श्रेय माता पिता और उनके गुरुजनों जाता है। हर्षित ने भी माता पिता व गुरुओं का धन्यवाद किया है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि हर्षित जैसे युवा ही देश का भविष्य हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top