Uttarakhand News

उत्तराखंड:हर्षिता के अभिनय ने किया कमाल,अमेरिका के सनडेंस फिल्म फेस्टिवल में हुआ फिल्म का चयन

Ad

अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर रही है। बात टेलीविजन और फिल्मी दुनिया की ही करें तो भी देवभूमि के अनेकों बेटियों ने अपने शानदार अभिनय से इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं अमेरिका में अगले साल होने वाले सनडेंस फिल्म फेस्टिवल के लिए फायर इन द माउंटेंस फिल्म का चयन हुआ है। इस फिल्म में सेंट्रल स्कूल अल्मोड़ा की कक्षा 12वीं की छात्रा हर्षिता तिवारी ने शानदार अभिनय किया है। पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ ही हर्षिता को अभिनय का भी शौक है। हर्षिता ने पहली बार इस फिल्म में अभिनय किया है। उसने कहा कि पढ़ाई पूरी होने के बाद यदि उसे अभिनय करने का मौका मिलेगा तो वह इसमें भी भाग्य आजमाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:छात्रवृति परीक्षा में दो छात्राओं के एक ही रोल नंबर,विभाग की लापरवाही,परीक्षा नहीं दे पाई अपूर्वा

यह भी पढ़े:तबादला:देहरादून की जनता का दिल जीतकर राजधानी से विदा हुए SSP अरुण मोहन जोशी


जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के तल्ला खोल्टा सरकार की आली निवासी दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि फायर इन द माउंटेंस फिल्म की शूटिंग मुनस्यारी की वादियों में हुई है। इस फिल्म का चयन सनडेंस फिल्म फेस्टिवल 2021 में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए हुआ है। यह दस फिल्मों में से भारत से चयनित एक मूवी है। इसके निर्देशक अजीत पाल सिंह हैं। फिल्म 82 मिनट की है। फिल्म में एक माता के संघर्ष को दिखाया गया है। एक महिला का बच्चा दिव्यांग है और वह व्हीलचेयर में पड़ा है। महिला अपने बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए सड़क बनाना चाहती है लेकिन उसका पति जागर में विश्वास करता है। नगर के तल्ला खोल्टा (सरकार की आली) निवासी शैलेंद्र राज तिवारी और ममता तिवारी की पुत्री हर्षिता तिवारी ने इस फिल्म में बेटी का किरदार निभाया है। हर्षिता सेंट्रल स्कूल अल्मोड़ा में 12वीं की छात्रा है।

यह भी पढ़े:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का बड़ा बयान, भारत ने स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:जो सरकारी स्कूलों में नहीं होगा वो प्राइवेट में हो सकता है, विभाग ने दी है छूट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top