Sports News

शमी की पत्नी ने पलटा बयान, मैंने अपने पति पर नहीं लगाया आरोप

Ad

नई दिल्ली: 17 मार्च 2018

ADVERTISEMENTS Ad

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां विवाद दिन प्रतिदिन नया मोड़ लेता जा रहा है। इस केस में रोज कुछ ना कुछ सामने आता है। बात हसीन जहां की करें तो वो अपने पति के खिलाफ रोज नया आरोप लगाती है। उन्होंने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर मारपीट और अन्य महिलाओं के साथ शरीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों से भी कहा कि जो पति पत्नी को धोखा दे सकता है वो देश के साथ कुछ भी कर सकता है। इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में हंगामा हो गया। फैंस ने इस बयान का मतलब मैच फिक्सिंग से निकालना शुरू कर दिया। तो बीसीसीआई भी इस मामले पर कमेटी बैठा चुकी है जो इस पूरा मामले की जांच करेगी।

अब शमी की पत्नी ने इस मामले पर नया बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ,मैंने शमी पर कभी मैच फिक्सिंग के आरोप नहीं लगाए हैं।न्होंने कहा, “फिक्सिंग की बातें खुद शमी कर रहा है…मैं जब मैच नहीं समझती तो मैच फिक्सिंग क्या समझूंगी।” इससे पहले हसीन ने कहा था कि शमी ने पाकिस्तानी लड़की से पैसे लिए थे।

हसीन ने कहा, शमी झूठा है वह अपने आप को बचाने के लिए झूठ बोल रहा है। हमारी पिछली बातचीत व्हाट्सएप कॉल के दौरान हुई थी। यह कॉल करने की योजना उनके द्वारा बनाई गई। उन्होंने मुझसे पूछा कि हम परिवार को कैसे बचा सकते हैं। मैंने उनसे माफी मांगने और अपनी सारी गलतियों को स्वीकार करने के लिए कहा था।

गौरतलब है कि हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी ने पाकिस्तानी महिला अलिश्बा से इंग्लैंड में बसे व्यवसायी मोहम्मद भाई के कहने पर पैसे लिए थे। राय ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख नीरज कुमार को मामले की जांच के लिए कहा था, जिसके बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने शमी पर अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई को शुक्रवार को ही सौंपी थी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top