Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: साईं हॉस्पिटल में निशुल्क हार्ट कैंप, रिकॉर्ड 300 लोगों ने कराई जांच

Ad

हल्द्वानी: साईं हॉस्पिटल हल्द्वानी में आयोजित हार्ट कैम्प में अपने दिल का हाल जानने के लिए कई लोगों की भीड़ उमड़ी। कैम्प का शुभारम्भ साईं हॉस्पिटल के एम डी मोहन सती की माता आनंदी सती ने किया। उक्त कैम्प में आने वाले लगभग 300 मरीजों की हृदय संबधित सभी जांच निशुल्क दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ प्रमोद जोशी द्वारा उपचार के लिए उचित परामर्श दिया गया। साईं हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड बृजेश बिष्ट ने बताया कि कैम्प में 54 पेस मेकर के पेसेंट का सम्पूर्ण चेकअप किया गया तथा उनकी स्थिति से अवगत कराया। कैम्प में हल्द्वानी के आसपास के क्षेत्रो के अलावा पहाड़ी इलाके के मरीज इस कैम्प का हिस्सा बने,जहाँ लोग साईं हॉस्पिटल द्वारा आयोजित कैम्प के प्रति धन्यवाद दिया और सेवाओं से संतुष्ट नज़र आये।

उक्त कैम्प में डॉ मोहन सती,डॉ विजय गुप्ता, कैंथ लेब मैनेजर कैलाश जोशी,कॉपेरेट मैनेजर ज्योति प्रसाद,प्रियंका, दीपिका,आनन्द आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad
To Top