Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी यूरोकिड्स स्कूल में मनाया गया हेल्थ इज वेल्थ डे

Ad

Haldwani News: Euro Kids School: शनिवार को बरेली रोड स्थित यूरोकिड्स श्रीपुरम स्कूल में हेल्थ इज वेल्थ डे और होली का कार्यक्रम बड़े धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यूरोकिड्स के समस्त छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य नम्रता सेन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं संयोगी एवम शिक्षिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन यूरोकिड्स की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात यूरो सीनियर के विद्यार्थियों द्वारा रनिंग टुगेदर रेस से की गई। जिसमे आदर्श, अनाया,गौरव सिंह गैरा,गौरांशी,तनिष्का,नीरा और मनवी ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके उपरांत यूरो जूनियर के सभी छात्र छात्राओं ने बलून रेस में पूरे जोश एवम उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
कक्षा नर्सरी के विद्यार्थियों ने हर्डल रेस और सॉफ्ट टॉय रेस में बड़े ही जोश के साथ प्रतिभाग किया। यूरो सीनियर की छात्र छात्राओं द्वारा हूला होप नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कक्षा नर्सरी के छात्र छात्राओं अथर्व हृदया गौरवी हिमांश ने रैबिट हॉपिंग रेस में हिस्सा लिया।

यूरो जूनियर के सभी विद्यार्थियों आदित्य अद्विक मान्यता तनिष्का गर्वित हृदयांश कियांश विशेष अथर्व दक्ष सार्थक भाविक ग्रंथ फैज़ चित्रांश द्वारा एरोबिक्स नृत्य जुम्बा में मनमोहक प्रस्तुति दी गई पश्चात यूटोंसेनियर के छात्र छात्राओं वैभवी जोश ध्रुव व अनुराग द्वारा वन लेग बैलेंसिंग रेस प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एवम एडुमाउंट की शिक्षिकाओ द्वारा सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट मेडल प्रदान किए गए समस्त शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्य द्वारा सभी छात्र छात्राओं को अबीर गुलाल का टीका लगा कर एवम स्नैक्स वितरण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top