Uttarakhand News

उत्तराखंड: एक दिन में 100 से ज्यादा कोरोना केस, कुल आंकड़ा 300 पार

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगतारा बढ़ रहे हैं। चारधाम यात्रा भी शुरू हो गई है और ऐसे में चिंता बढ़ गई है। हालांकि उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है और सभी तैयारियां की जा चुकी है। बात कोरोना वायरस के मामलों की करें तो उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 111 नए केस सामने आए हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 67 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं नैनीताल में 17, ऊधमसिंह नगर में 12, हरिद्वार में पांच, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली व चंपावत जिले में दो-दो, पौड़ी व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। राहत की बात ये है कि इस दौरान 93 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 311 पहुंच गई है, जिनका इलाज चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 890 सैंपलों की जांच की गई। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top