Health

हल्द्वानी मैक्सफेस क्लीनिक, बाल गिरने की समस्या को दूर करेगा PRP और GFC ट्रीटमेंट

Ad

Haldwani News: Maxface Clinic Haldwani: अगर आप भी बरसात के मौसम में बाल झड़ने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो PRP और GFC ट्रीटमेंट से समस्या को दूर कर सकते हैं। बरसात में 90% से ज्यादा लोगों को बाल गिरने की समस्या 30% बढ़ जाती है। वातावरण में नमी के सिर की त्वचा रूखी हो जाती है और बालों में रूसी पैदा होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ लोगों में नमी स्कैल्प को ऑइली बना देती है। यह आपको सामान्य से अधिक स्नान करने के लिए प्रेरित करता है, जो आपके बालों की नमी को छीन सकता है, जिसकी वजह से बालों का बेजान होना, रूसी होना और बालों का झड़ना बढ़ जाता है। बालों का झड़ना रोकने के लिए और मजबूती बढ़ाने के लिए कई उपचार मौजूद हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा प्रचलित और कारगर उपचार है पीआरपी थेरेपी। PRP हेयर थेरेपी तीन स्टेज का एक मेडिकल ट्रीटमेंट है, जिसके तहत व्यक्ति के खून को निकालकर प्रोसेस किया जाता है और फिर से स्कैल्प में इंजेक्ट कर दिया जाता है।

PRP थेरेपी प्राकृतिक रूप से बालों की ग्रोथ को ट्रिगर करता है और हेयर फॉलिकल्स में ब्लड सप्लाई करता है, जो बालों को घना और मोटा बनाता है। हल्द्वानी लालडांठ स्थित मैक्सफेस क्लीनिक में PRP थेरेपी कई समय से सुचारू रूप से हो रही है।

मैक्सफेस क्लीनिक डॉ रुद्राक्ष पंत और डॉ मनिका रावत ने बताया कि कई लोग इस ट्रीटमेंट से लाभवांवित हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्लीनिक में PRP के अलावा एक और लेटेस्ट हेयर फॉल ट्रीटमेंट है, जो अभी तक सिर्फ मेट्रो सिटीज में ही उपलब्ध है। इस ट्रीटमेंट को GFC ग्रोथ फैक्टर कंसंट्रेटेड कहते हैं।

GFC एक एडवांस फॉर्म PRP है जिसमें नतीजे PRP से भी बेहतर है। GFC/PRP दोनों पुरुष और महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं। उन्होंने बताया कि इस ट्रीटमेंट में किसी भी तरीके का दर्द नहीं होता है। वहीं प्रोसीजर टाइम 15 से 20 मिनट है। इसके अलावा जिन लोगों में गंजेपन की शिकायत है, उन लोगों के लिए भी हेयर ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि केवल हल्द्वानी ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों के लोगों ने भी मैक्सफेस क्लीनिक से हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट कराया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top