Dehradun News

उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट! जानिए ताज़ा हाल

rain
Ad

देहरादून: उत्तराखंड इस समय मॉनसून की मेहरबानी और मार, दोनों झेल रहा है। एक तरफ गर्मी से राहत है, तो दूसरी तरफ पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश का कहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं की वजह से उत्तराखंड में मॉनसून पूरे जोर पर है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी इलाकों में बादल फटने और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

पिछले 24 घंटों में कई नदियां उफान पर आ गई हैं और कई सड़कों पर मलबा जमा हो गया है। यमुनोत्री और केदारनाथ जैसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा भी प्रभावित हुई है। कई श्रद्धालु खराब सड़कों और मूसलाधार बारिश की वजह से फंसे हुए हैं।

आज कहां कैसा रहेगा मौसम?
देहरादून….सुबह से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ भारी बारिश का भी अलर्ट है।

नैनीताल और बागेश्वर….यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश की आशंका है, जिससे भूस्खलन और जलभराव का खतरा है।

रुद्रप्रयाग और चमोली….इन जिलों में येलो अलर्ट है। हालांकि नदियों का जलस्तर बढ़ने और सड़कों पर मलबा आने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

हरिद्वार और उधम सिंह नगर….इन मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 17 जुलाई तक देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मॉनसून की ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम भारत से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है…जिससे बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करते समय सावधानी बरतें और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top