Dehradun News

उत्तराखंड मौसम विभाग का अपडेट देखें, इन 11 जिलों में बारिश के आसार …

uttarakhand weather
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बारिश जोरों पर है और अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

IMD की वैज्ञानिक डॉ. स्वर्णाली के मुताबिक यह औरेंज अलर्ट उत्तराखंड समेत जम्मू रीजन और हिमाचल प्रदेश के लिए जारी किया गया है। बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क बंद होने और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

राज्य के 11 पहाड़ी जिले…..उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल  को इस बार बारिश के लिहाज़ से संवेदनशील माना गया है। इन इलाकों में पहाड़ दरकने और सड़कें धंसने की घटनाएं पहले ही देखने को मिल चुकी हैं।

मैदानी जिलों की बात करे तो…..हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी नदियों का जलस्तर बढ़ने और भू कटाव की आशंका है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने आम लोगों से कहा है कि वे नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। विशेष रूप से हाईवे और पहाड़ी संपर्क मार्गों पर सफर करने से पहले जानकारी लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top