Uttarakhand News

मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक का अपडेट किया जारी, यहां-यहां होगी बारिश ?

rain
Ad

Uttarakhand: Rain: Alert: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 10 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

10 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मूसलधार बारिश की चेतावनी दी गई है।
11 जुलाई को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं।
12 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में झमाझम बारिश हो सकती है।
13 जुलाई को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
14 जुलाई को बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन को सतर्क रहने की अपील की है, विशेषकर पर्वतीय इलाकों में जहां भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top