Uttarakhand News

उत्तराखंड में प्री-मानसून शावर की दस्तक,मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand Weather Report: उत्तराखंड में रविवार की सुबह झमाझम बारिश और घने बादलों के साथ हुई। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के आठ जिलों में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में शामिल हैं:


देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्री-मानसून शावर की दस्तक, तीन दिन तक तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में मानसून से पहले तीव्र प्री-मानसून वर्षा का दौर शुरू हो चुका है। केरल में मानसून की शुरुआत के बाद आमतौर पर उत्तराखंड पहुंचने में लगभग 20 दिन का समय लगता है, लेकिन इस बार इससे पहले ही राज्य में तेज बौछारों की गतिविधि देखी जा रही है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश, गर्जन, आकाशीय बिजली, और तेज हवाओं के साथ भूस्खलन की आशंका है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिना आवश्यक कारण के पहाड़ी इलाकों की यात्रा से बचें। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top