Uttarakhand News

उत्तराखंड के इन जिलों में बहुत भारी बारिश अपडेट, चारधाम यात्रियों के लिए विशेष अपील

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand: Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रदेशभर में बारिश, अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि 6, 7 और 8 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से उत्तरकाशी जिले के लिए 8 मई को रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसमें चारधाम से जुड़े जिले जैसे रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा शामिल हैं। मौसम विभाग ने पांच मई के लिए इन सभी जिलों में गर्जन, बिजली और तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अपील की है कि यात्री यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

मौसम विभाग का कहना है कि 6 और 7 मई को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। ऐसे में प्रशासन और आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top