Uttarakhand News

उत्तराखंड में तीन दिन ओलावृष्टि व तीव्र वर्षा के आसार, विभाग का अपडेट जरूर देखें

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand News: Weather Alert: प्रदेश में लगातार वर्षा का सिलसिला जारी है। देहरादून, मसूरी समेत कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दून में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

चारधाम क्षेत्रों (केदारनाथ, बदरीनाथ आदि) में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही, हालांकि रात में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई। कुमाऊं में भी अधिकांश जिलों में तेज बारिश हुई। पिथौरागढ़ के नैनी गांव में घरों में पानी व मलबा घुसा, जबकि कनालीचीना में ध्वज मंदिर जा रहे पांच श्रद्धालु रास्ते में फंसे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। बीते 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में 50 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज भी मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं। पहाड़ से मैदान तक बादलों के छाये रहने और वर्षा-ओलावृष्टि की आशंका है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिन प्रदेश में ओलावृष्टि व तीव्र वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने व अंधड़ चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top