Nainital-Haldwani News

कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में हुआ गजब, दोपहर एक बजे हो गया अंधेरा

Ad

हल्द्वानी: मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। अक्टूबर 15 तारीख के बाद मौसम करवत लेने की बात कही गई थी। सोमवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई है। वहीं हल्द्वानी में बारिश से पहले एकाएक बदल इतने घने छाए की दोपहर 1:00 बजे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। ऐसा लगने लगा कि रात हो गई है। आसमान में छाए बादल इतने काले और घने थे कि दिन में रात लगने लगी ।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकना और मूसलाधार बरसात से पूरा शहर जलमग्न हो गया। बारिश के बाद ठंड भी बढ़ गई है। हल्द्वानी में दोपहर में अंधेरा कोरोना काल के दौरान भी हुआ था। एक बार फिर लोगों ने उस दौर से जोड़ते हुए आज सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरे साझा की तो वायरल हो रही है।

उत्तराखंड में सोमवार को बारिश होने का पूर्वानुमान था। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी क्षेत्र येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश होने की बात कही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top