Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी समेत कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश, जेसीबी से संभाला मोर्चा

Ad

Uttarakhand: Rain: News: Haldwani: मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार के अनुरूप नैनीताल जिले में 2 जुलाई की रात तेज बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में औसतन 46.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 111.0 मिलीमीटर बारिश हल्द्वानी में रिकॉर्ड की गई है, तो वहीं सबसे कम 14.5 एसएस बारिश बेतालघाट में रिकॉर्ड की गई है। ( Heavy Rain in Haldwani)

ADVERTISEMENTS Ad

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में जनपद के एक राज्य मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग वर्षा के चलते बंद है, जिनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यमार्ग में काठगोदाम-सिमलियाबैंड साननी बंद हैं, जबकि एक ग्रामीण मार्ग में बंद हैं। ( Roads Block in Nainital Districts )

चोरगलिया-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित शेर नाला और सूर्या नाला में जल स्तर बढ़ने से मोटर मार्ग बंद किया गया है। यातायात को खेड़ा गौलापार से डायवर्ट कर वाया लालकुआं भेजा जा रहा है। नैनीताल पुलिस ने अपील की है कि सभी यात्री कृपया स्थिति सामान्य होने पर ही अपनी यात्रा करें अथवा अन्य मार्गों का उपयोग कर गंतव्य को प्रस्थान करें। ( Rain Alert in Nainital)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top