Dehradun News

देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। बीते कुछ दिनों से राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस कारण कई जगहों पर संपर्क मार्ग बाधित हुए हैं और नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर देहरादून, नैनीताल, टिहरी और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं। इसके साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

राजधानी देहरादून में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। एक-दो दौर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश और हवाओं के झोंके भी देखने को मिल सकते हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आस-पास रहने का अनुमान है।

बारिश से कई सड़कें मलबा और बोल्डर गिरने के कारण बाधित हो चुकी हैं…जिससे आवागमन पर असर पड़ा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो यात्रा टालें और यदि यात्रा करें तो पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top