Nainital-Haldwani News

नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में बारिश के कहर से 250 सड़कें बंद, नैनीताल समेत छह जिलों में जारी रहेगा अलर्ट
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहना वाला है। ये हम नहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट बोल रही है।  उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों का जिलावार भविष्यवाणी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार पर्वतीय और मैदानी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि व की बौछार हो सकती है। 5 सितंबर, 6 सितंबर और 8 सितंबर व 9 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के सभी पर्वतीय जिलों व मैदानी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि तथा तीव्र बौछार होने की संभावनाएं जताई गई है। जबकि 8 सितंबर को नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad
To Top