Dehradun News

उत्तराखंड के इन जिलो में भारी बारिश को लेकर अपडेट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नदी-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात ठप हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों को लेकर खासा अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और चमक देखने को मिल सकती है। खास तौर पर देहरादून, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है…जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट के तहत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बारिश की वजह से राज्य के चारधाम मार्गों पर यातायात बाधित हो रहा है। केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से यात्रा पर असर पड़ा है। वहीं बदरीनाथ मार्ग पर भी कई जगह अवरोध पैदा हुए हैं…जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखें। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top