Jobs

नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश ! मौसम विभाग का नया अपडेट

Ad

Weather Update: Uttarakhand: मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई गुरुवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है। वहीं, 30 मई को प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा, 31 मई को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी है। आगामी 1 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और आकाशीय गर्जना की संभावना बनी हुई है, जबकि बाकी जिलों के कुछ इलाकों में भी यह मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है। 2 जून को पर्वतीय जिलों के कई हिस्सों और मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top