Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-रानीबाग: गुलाब घाटी क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के चलते आया मलबा

Ad

Haldwani News: Alert: Road Closed: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर स्थित गुलाब घाटी क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के चलते सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग को एकतरफा कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैदी से तैनात हैं और मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सड़क को शीघ्र ही पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।

प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top