Uttarakhand News

रक्षाबंधन पर जा रहे हैं बहन के घर तो जानें मौसम का हाल, उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश के आसार

Ad

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं धूप तो कहीं भारी वर्षा हो रही है। खासकर कुमाऊं में ज्यादातर क्षेत्रों में घने बादलों के बीच झमाझम वर्षा जारी है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 19 अगस्त को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। नैनीताल समेत पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ( Weather Updates )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र ने रक्षाबंधन के दिन नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जिले के कुछ इलाकों में सोमवार को भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेशभर में तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। ( Yellow alert issued in uttarakhand )

हल्द्वानी में तेज बारिश

हल्द्ववानी में रविवार को सुबह से बारिश का दौर जारी था। तो वहीं रविवार को सुबह से आंशिक बादलों के बीच दून में धूप भी खिली, हालांकि दोपहर बाद आसमान में घने बादल घिर आए। गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम तक कुछ क्षेत्रों में बौछारें भी पड़ीं। ( Rainfall in Haldwani and dehradun )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top