Uttarakhand News

27 सितंबर को उत्तराखंड के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ad

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 27 सितंबर को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो वहीं 30 सितंबर तक प्रदेश के कई जनपदों में तेज बारिश की संभावना है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। जिसके लिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी है। ( Uttarakhand Weather Updates )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में मानसून की विदाई हो जाएगी। लेकिन मौसम विभाग ने 27 सितंबर को पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में तेज बारिश की संभावना जताई है। तो वहीं गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, देहरादून, चमोली और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश हो सकती है। ( Heavy rainfall in Uttarakhand )

बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में अक्टूबर महीने से बारिश का सिलसिला थमता हुआ नजर आएगा। इसके बाद मौसम सुहावना रहेगा। तापमान सामान्य रहने से गर्मी और नमी से लोगों को राहत मिलेगी। गुरुवार को टिहरी और चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे कई स्थानों पर भू-कटाव हुआ। वहीं बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल के पास मलबा गिरने से बाधित हो गया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top