Uttarakhand News

मौसम विभाग का बड़ा UPDATE, 20 अगस्त को उत्तराखंड के इन 6 जिलों में हो सकती है भारी बारिश

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand news: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। और एक बार फिर मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में 20 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ( Weather News Updates )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में यानी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और हरिद्वार जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही इन जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की भी अपील की है। ( Orange and Yellow alert issued in uttarakhand )

23 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 23 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। जिसे चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 अगस्त तक प्रदेश भर में भारी बारिश का येलो जारी किया है। भारी बारिश के अलर्ट के साथ ही मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की भी अपील की है। ( Uttarakhand Weather )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top