Uttarakhand News

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 9 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand Weather: Heavy Rainfall : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 जुलाई को राज्य के सात जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। ( Heavy Rainfall alert in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ कई दौर की भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं तेज बारिश होने की संभावना के चलते मंगलवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित कर दी गई है। ( Yellow alert Issued )

कई सड़के हैं बंद

उत्तराखंज में भारी बारिश के कारण अब तक 387 सड़के बंद हैं, जिनमें से 62 सड़कें खोल दी गई हैं। वहीं भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बड़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे संवेदनशील इलाकों में ना जाएं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top