Dehradun News

भारी बारिश से देहरादून में मची तबाही, नदी किनारे दो मकान धराशायी

Ad

देहरादून: कोतवाली पटेल नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से कारगीग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकानों के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुँचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल तथा फायर सर्विस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी देहरादून द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराने तथा मौके पर भीड़ नियंत्रित हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है तथा मौके पर 02 मकान ढह गये है तथा पास स्थित 02 मकानों में दरार आयी है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आसपास के 10 मकानों को खाली कराया गया है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौके पर भीड़ नियंत्रण हेतु पीएसी बल को नियुक्त किया गया है।

घटना में टूटे मकान के स्वामी:

1- शाहिद अंसारी पुत्र रईस निवासी करगी ग्रांट मदीना मस्जिद वाली गली देहरादून
2- शहीद इद्रिशी पुत्र मोहम्मद असगर निवासी उपरोक्त

दरार आये हुऎ मकान :

1- गुलजर अंसारी पुत्र गुलफाम
2- मुस्तकीम पुत्र शाहजहां निवासी उपरोक्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top