Uttarakhand News

चारधाम यात्रा: बुकिंग शुरू होते ही 15 हजार से ज्यादा हेली टिकटें बिक गई, इस बार हो रहा है एक बदलाव

Ad

देहरादून: चारधाम यात्रा की तैयारी जोरों से चल रही है। यात्री रजिस्ट्रेशन के अलावा अब हवाई सेवा की बुकिंग भी शुरू हो गई है। हर बार की तरह बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालू उत्साहित है। हेली सेवा इस बात का सबूत दे रही है। हेली सेवा बुकिंग के खुलते ही दो दिन में 3505 लोगों ने 15007 टिकट बुक करा लिए। केदारनाथ धाम में पहुंचने के लिए अलग-अलग स्थानों से हेलीकॉप्टर सेवा यात्रियों को मिलने वाली है। राज्य सरकार के गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग निगम की वेबसाइट https://heliservise.uk.gov.in से की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

यात्रा काल के दौरान 9 हेली कंपनियां गुप्तकाशी, नारायण कोटी, जखधार, सेरसी, फ़ाटा, सोनप्रयाग और त्रियुगीनारायण से अपनी सेवा संचालित करेंगे। केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए इस बार टोकन व्यवस्था से श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन होंगे। इस बार लाइन में लगकर श्रद्धालुओं को इंतजार नहीं करना होगा।

किस दिन खुल रहे हैं कपाट

गंगोत्री धाम : तीन मई
यमुनोत्री धाम तीन मई
केदारनाथ धाम: छह मई
बदरीनाथ धाम : आठ मई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top