Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से हेली सेवा ने उड़ान तो भरी, लेकिन नहीं मिले यात्री

Ad

Haldwani news: Helicopter service:  हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुक्रवार को एक बार फिर से शुरू तो हुई लेकिन हेली सेवा को पहले दिन यात्री ही नहीं मिले। इस कारण चंपावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के लिए हेलीकाप्टर ने सिर्फ एक ही उड़ान भरी। ( Heli service did not get passengers )

ADVERTISEMENTS Ad

बगैर यात्रियों के उड़ान भरी

प्रदेश सरकार ने 22 फरवरी को हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू की थी। दो माह से अधिक समय तक चलने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को फिर से हेली सेवा शुरू की गई लेकिन यात्री नहीं मिले। सुबह 7:45 बजे हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर ने बगैर यात्रियों के उड़ान भरी। वहां से वापसी में एक यात्री मिला। पिथौरागढ़ के लिए भी कोई यात्री नहीं मिला। हल्द्वानी वापसी में दो यात्री मिले। हेरिटेज एविएशन के महाप्रबंधक मनीष भंडारी ने बताया कि कई दिन के बाद हेली सेवा शुरू होने के कारण यात्री नहीं मिले। यात्री न मिलने के वजह से दूसरी शिफ्ट की उड़ान नहीं भरी जा सकी। उन्होंने बताया कि शनिवार को तीनों स्थानों के लिए दो-दो शिफ्ट में उड़ान भरी जाएगी।( Heli service did not get passengers , only one flight took place )

इस कारण बंद हुई थी सेवा

बता दें कि हेली सेवा का गौलापार से 2 फरवरी को सफल ट्रायल होने के बाद 22 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से हेली सेवा का शुभारम्भ किया था। इसके बाद हेलीकाप्टर में यात्रा करने वाली यात्री भी नियमित रूप से बुकिंग कर रहे थे। हालांकि ये सेवा वनाग्नि के चलते बंद की गई थी लेकिन हालात सामान्य होने के बाद भी सेवा शुरू नहीं की गई है। हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ जाते समय यात्रियों को सड़क से कई घंटों की यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों का समय बचाने और उन्हें सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से हेली सेवा की शुरुआत की गई।( Helicopter Service From Haldwani stopped )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top