Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से धारचूला और हरिद्वार के लिए शुरू होगी हेली सेवा, पूरी लिस्ट देखें

हल्द्वानी वासियों के लिए खुशखबरी, जल्द पूरा होगा हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने का सपना
Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से नागर विमानन मंत्री, भारत सरकार ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के साथ उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। नागर विमानन मंत्री, भारत सरकार ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि 07 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जौलीग्रांट, देहरादून में बने नये टर्मिनल का लोकार्पण किया जायेगा। हेली समिट के दौरान देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर- देहरादून हवाई सेवा का फ्लैग ऑफ भी किया जायेगा। यह सेवा पवनहंस द्वारा दी जायेगी। देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा को जल्द स्वीकृति दी जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि उत्तराखण्ड में उड़ान के तहत देहरादून -श्रीनगर-देहरादून, देहरादून- गौचर- देहरादून, हल्द्वानी-हरिद्वार हल्द्वानी, पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर, चिन्यालीसौड़ – सहस्त्रधारा-चिन्यालीयौड़, गौचर-सहस्त्रधारा -गौचर, हल्द्वानी -धारचूला- हल्द्वानी तथा गौचर – सहस्त्रधारा – गौचर हेली सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

उत्तराखण्ड के लिए जो 13 हेलीपोर्ट चिन्हित किये गये हैं, उनमें से 11 की डीपीआर तैयार हो चुकी है। मसूरी हेलीपोर्ट की डीपीआर भी जल्द तैयार हो जायेगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शहरों की कनेक्टिविटी और बढ़ाई जायेगी। पंतनगर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की कार्यवाही में और तेजी लाई जायेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तराखण्ड में वैट के चार्जेज एटीएफ पर अधिक हैं, इस चार्ज को कम किया जाय तो राज्य में एयर कनेक्टिविटी और तेजी से बढ़ेगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top