Dehradun News

हेली सेवा शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा देहरादून से मसूरी तक का सफर

Ad

मसूरी: लंबे सफर को कम समय में कौन नहीं पूरा करना चाहेगा । अपनी यात्रा को बिना किसी ट्रैफिक जाम को झेले आराम से संपूर्ण करना बहुत लोग चाहते हैं । पहाड़ी क्षेत्रों में रोड से सफर करना और मुश्किल लगने लगता है। इसी मुश्किल को आसान करने के लिए मसूरी में हेलीपोर्ट बनाने की तैयारी हो रहीं है। अब यात्री देहरादून से मसूरी का सफर केवल 10 मिनट में तय कर सकेंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad

नागरिक उड्डयन विभाग ने मसूरी में हेलीपोर्ट बनाने के लिए जमीन तलाश ली है । विभाग ने शहरी विकास विभाग से मसूरी में जीरो प्वाइंट के करीब जमीन देने का अनुरोध किया है । प्रदेश में संपर्क योजना के तहत हवाई सेवाओं का संचालन करने के लिए 14 जगहों पर हेलीपोर्ट बनाए जाने है ।

मसूरी में जमीन ना मिलने के तहत हेली सेवाओ का संचालन नहीं हो पा रहा था लेकिन जमीन ढूंढ़ते हुए विभाग ने कंपनी गार्डन के करीब कैंपटी फॉल को जाने वाले रास्ते में जीरो प्वाइंट पर एक जमीन देखी जहां पहले लोनिवि का दफ्तर था । पहले शहरी विकास विभाग यहां पार्किंग बनाने वाली थी , लेकिन अब जगह को हेलीपोर्ट के लिए उपयुक्त देख नागरिक उड्डायन विभाग ने इस जमीन को हेलीपोर्ट बनाने के लिए चिन्हित किया है।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि जमीन को नागरिक उड्डयन विभाग को देने के लिए सचिव शहरी विकास को पत्र भेजा गया है। यह पत्र मंजूर होने पर देहरादून हवाई संपर्क के जरिए मसूरी से जुड़ सकेगा और यात्री 33 किलोमीटर का रास्ता 10 मिनट में पूरा हो सकेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top