Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पहाड़ों के लिए 21 जून से रोज चलेगी हेली सेवा

Ad

Haldwani news: Helicopter service: प्रतिदिन हल्द्वानी से पहाड़ो का सफर हजारों यात्री करते हैं। हेली सेवा द्वारा हल्द्वानी से पहाड़ का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा बीते शुक्रवार को एक बार फिर से शुरू हो गई है। 20 जून तक हेली सेवा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। जिसके बाद 21 जून से हर रोज यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा। ( Helicopter service will run everyday )

ADVERTISEMENTS Ad

21 जून से रोज चलेगी हेली सेवा

प्रदेश सरकार ने 22 फरवरी को हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू की थी। दो माह से अधिक समय तक चलने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। बीते शुक्रवार को फिर से हेली सेवा शुरू की गई है। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते अभी कंपनी की ओर से सप्ताह में तीन दीन यह सेवा संचालित की जा रही है। सात से नौ जून तक कंपनी की ओर से हेलीकाप्टर सेवा संचालित की गई और अब अगली हेलीकाप्टर सेवा 15 से 17 जून तक संचालित की जाएगी। इसके बाद 21 जून से पूर्व की तरह हेलीकाप्टर सेवा सप्ताह भर संचालित की जाएगी। ( Helicopter service from haldwani will run everyday from 21st june )

इस कारण बंद हुई थी सेवा

बता दें कि हेरिटेज सर्विस हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा संचालित करता है। हेली सेवा का गौलापार से 2 फरवरी को सफल ट्रायल होने के बाद 22 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से हेली सेवा का शुभारम्भ किया था। इसके बाद हेलीकाप्टर में यात्रा करने वाली यात्री भी नियमित रूप से बुकिंग कर रहे थे। हालांकि ये सेवा वनाग्नि के चलते बंद की गई थी लेकिन हालात सामान्य होने के बाद भी सेवा शुरू नहीं की गई है। हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ जाते समय यात्रियों को सड़क से कई घंटों की यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों का समय बचाने और उन्हें सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से हेली सेवा की शुरुआत की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top