Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए शुरू होगी हेली सेवा, मिनटों में पूरा होगा सफर

हल्द्वानी: शहर से मुनस्यारी के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू करने का प्लान बनाया गया है। इस काम को क्षेत्रीय संपर्क योजना तहत गति दी जाएगी।योजना के तहत हेली सेवाओं के आठ मार्ग स्वीकृत हैं। देहरादून-चिन्यालीसौड़, देहरादून-गौचर, देहरादून-श्रीनगर व देहरादून-टिहरी मार्ग पर हेली सेवाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। देहरादून-पिथौरागढ़- पंतनगर के लिए हेली सेवा मिल रही थी लेकिन चारधाम में हेलीकॉप्टरों की मांग को देखते हुए फिलहाल सेवा को बंद किया हुआ है। सरकार दो नए हवाई मार्गों पर जल्द हेली सेवाओं के संचालन पर जोर दे रही है। इस लिस्ट में हल्द्वानी से मुनस्यारी और देहरादून से हेमकुंड साहिब तक लोगों को सेवा देने का प्लान है। खबर पढ़ना जारी रखें…

हल्द्वानी से पहले धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन प्लान था लेकिन सेना ने हेलीपैड के इस्तेमाल पर सहमती नहीं दी। इसके बाद अब मुनस्यारी के लिए सेवा देने का प्लान बनाया है। हेलीपैड के लिए जमीन तलाश ली गई है, जहां हेलीपैड बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। खबर पढ़ना जारी रखें…

दूसरी ओर हेमकुंड साहिब जाने वाले लोगों को राहत देने के लिए हेली सेवा पिथौरागढ़ से उपलब्ध होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद ने हेमकुंड साहिब के निकट ही हेलीपैड के लिए जमीन तलाश ली है। यहां भी जल्द हेलीपैड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा वक्त में हेलीकाप्टर गोविंदघाट से घांघरिया तक जाता है। यहां से यात्रियों को पांच किमी का पैदल सफल तय करना पड़ता है। खबर पढ़ना जारी रखें…

बता दें कि उत्तराखंड में हेली व हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हवाई सेवाओं के तीन और हेली सेवाओं के आठ मार्ग स्वीकृत हैं। हवाई सेवाओं की बात करें तो इनमें देहरादून-पंतनगर, हिंडन-देहरादून-पिथौरागढ़ और पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा संचालित की जानी हैं। इनमें से अभी केवल देहरादून-पंतनगर मार्ग पर ही हवाई सेवा का संचालन हो रहा है। खबर हुई समाप्त

To Top