Almora News

अब हेलीकॉप्टर से भी पहुंच सकेंगे अल्मोड़ा, कुछ दिनों में शुरू होगी सेवा

Ad

अल्मोड़ा: राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा बीते कुछ समय से खासा प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुलाकात कर हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की। वहीं, देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हवाई सेवा भी 26 अगस्त से शुरू होने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पहाड़ के कई सारे लोग देश के कोने कोने में काम करते हैं। ऐसे में उन्हें देहरादून तक आने में तो कोई दिक्कत नहीं होती मगर यहां से अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के ऐसे लोगों की परेशानी तो दूर होने जा रही है।

देहरादून से अल्मोड़ा का हवाई संपर्क जल्द स्थापित हो जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हेली सेवा नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं। जो कि आने वाली 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी। साथ ही हिंडन- पिथौरागढ़ तक फिक्स विंग हवाई सेवा पर भी अहम जानकारी सामने आई है।

दरअसल इसके लिए 30 सितंबर तक एयरलाइंस कंपनी को मंत्रालय स्तर से कार्य आदेश जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़-पंतनगर, पिथौरागढ़-देहरादून और पिथौरागढ़ हिंडन के लिए एयरलाइंस का चयन हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने इस हेतु 30 सितंबर तक का समय अधिकारियों को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top