Dehradun News

मिनटों में पूरा होगा सफर, देहरादून से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू

Ad

देहरादून: राजधानी से केदारनाथ के लिए हेलीसेवा की शुरुआत हो गई है।  जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों के लिए हेली सेवा शुरू हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार सुबह 7:40 बजे रुद्राक्ष कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 11 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। हालांकि खराब मौसम होने की वजह से हेलीकॉप्टर देरी से उड़ान भर पाए।

बता दें कि जौलीग्रांट में युकाडा के हेलीपैड से पहली बार चारधाम के लिए हेली सेवा दी जा रही है।  रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर एमआई डबल इंजन हेलीकॉप्टर की दो धामों के लिए तीर्थयात्रियों को सेवा दे रहे हैं।  पिछले साल कंपनी के हेलीकॉप्टर ने हरिद्वार प्राइवेट हेलीपैड से उड़ान भरी थी। 

रुद्राक्ष एविएशन के निदेशक श्रेया छाबरी ने कहा हेली सेवा को लेकर तीर्थ यात्री काफी उत्साहित दिखे। उम्मीद है कि हेलीसेवा को अच्छा रिपांस मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top