Rudraprayag News

केदारनाथ जा रहे यात्री ध्यान दें, बिना पंजीकरण नहीं होगी हेली टिकट बुकिंग

Ad

देहरादून: केदारनाथ यात्रा पर जा रहे लोगों के लिए जरूरी सूचना है। आईआरसीटीसी का पोर्टल केदारनाथ हेली टिकटों के लिए खुल गया है। दोपहर 12 बजे से लोगों को टिकट बुक करने की सुविधा मिलने लगेगी। बता दें कि ये बुकिंग स्लॉट 28 मई से 15 जून के बीच यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पंजीकरण करना है अनिवार्य

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ एवं अपर सचिव सी रवि शंकर ने द्वारा जानकारी दी गई कि हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का ही उपयोग करें। इस बार बुकिंग स्लॉट को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील भी की है कि हेली टिकटों की बुकिंग से पहले चारधाम यात्रा का पंजीकरण करना ना भूलें। बिना पंजीकरण के टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाएगी।

हेली टिकट करें

बुकिंग करने के लिए केदारनाथ की यात्रा के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। तीर्थयात्री कों एक लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री के पास हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन का भी विकल्प होगा। वहीं यें करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top