Uttarakhand News

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, चार लोगों की मौत की खबर

Ad

Uttarkashi: Helicopter: Crashed: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उत्तरकाशी में गंगनानी के पास हुआ है। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के क्रैश हो गया। वहीं, हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top