Breaking News

केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की सडक पर इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बचे श्रद्धालु

Ad

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को क्रिस्टल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते बडासू के पास केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपात लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। हेलीकॉप्टर ने बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 6 लोग सवार थे। लैंडिंग के दौरान पायलट को हल्की चोटें आईं हैं, जिनका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मानकों की अनदेखी और तकनीकी जांच में ढिलाई के चलते यह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन और हेली सेवा कंपनियों के बीच समन्वय की कमी भी ऐसे हादसों की बड़ी वजह बन रही है। हादसे के समय मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे राहत कार्य में देरी हुई।

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के बीच इस हादसे के बाद डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। बीते कुछ समय में हेलीकॉप्टर संबंधी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों ने मांग की है कि उड़ान से पहले हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच सख्ती से की जाए और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top