Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए फिर से शुरू हुई हेली सेवा

Ad

Haldwani news: Helicopter service: प्रतिदिन हल्द्वानी से पहाड़ो का सफर हजारों यात्री करते हैं। हेली सेवा द्वारा हल्द्वानी से पहाड़ का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। सात जून से 20 जून तक हेली सेवा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। और 21 जून से यह सेवा प्रतिदिन चलेगी।  (Gaulapar Helicopter Service)

ADVERTISEMENTS Ad

फिर शुरू हुई हेली सेवा

हेरिटेज एवियशन सर्विस के जीएम मनीष भंडारी ने बताया है कि 07 जून से हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए उड़ान सेवा पुनः चालू हो जाएगी। 07 से 20 जून तक यह सेवा हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार चालू रहेगी। और इसके साथ ही 21 जून से यह सेवा प्रतिदिन संचालित की जाएगी। हेरिटेज सर्विस हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए हैली सेवा संचालित करता है। (Helicopter Service From Haldwani Started)

इस कारण बंद हुई थी सेवा

बता दें कि हेली सेवा का गौलापार से 2 फरवरी को सफल ट्रायल होने के बाद 22 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से हेली सेवा का शुभारम्भ किया था। इसके बाद हेलीकाप्टर में यात्रा करने वाली यात्री भी नियमित रूप से बुकिंग कर रहे थे। हालांकि ये सेवा वनाग्नि के चलते बंद की गई थी लेकिन हालात सामान्य होने के बाद भी सेवा शुरू नहीं की गई है। हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ जाते समय यात्रियों को सड़क से कई घंटों की यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों का समय बचाने और उन्हें सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से हेली सेवा की शुरुआत की गई।( Helicopter Service From Haldwani stopped )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top