Nainital-Haldwani News

भीमताल मे बनेगा हेलीपैड, सीएम ने डीएम सविन बंसल को दिए निर्देश

Ad

हल्द्वानी: भीमताल में जल्द हेलीपैड का निर्माण होगा। इस बारे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डीएम सविन बंसल को निर्देश दिए हैं। दरअसल सीएम रविवार को नौकुचियाताल स्थित लेक रिसोर्ट में उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के बेटे की शादी समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ डीएम सविन बंसल भी थे तो उन्होंने हेलीपैड निर्माण को लेकर उनसे बात की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जमीन का चयन फाइनल होते ही हेलीपैड निर्माण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम ने इस मौके पर पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण हटाने के फैसले को अलग ही एंगल दिया जा रहा है और कुछ लोग भ्रम फैलाने के साथ धरना प्रदर्शन कर समाज में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ऐसे लोगों की अफवाहों पर ध्यान नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण को लेकर जल्द सभी निर्णय लिए जाएंगे। सीएम केवल आधे घंटे के लिए नौकुचियाताल पहुंचे और फिर देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश, कमिश्नर अरविंद ह्यांकी, डीएम सविन बंसल, एसएसपी प्रीति प्रियादर्शनी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top