Nainital-Haldwani News

देवलचौड़ हल्द्वानी से लापता हुई किशोरी, आइए बेटी को ढूंढने में मदद करें

देवलचौड़ हल्द्वानी से लापता हुई किशोरी, आइए बेटी को ढूंढने में मदद करें
Ad

हल्द्वानी: देवलचौड़ निवासी एक किशोरी लापता हो गई है। परिजनों का तलाशबीन करते करते बुरा हाल है। हल्द्वानी लाइव के माध्यम से बेटी का परिवार अपील करता है जिस किसी को भी बेटी को कुछ पता चले वह उन्हें बताए।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल 17 वर्षीय कुमारी भावना अधिकारी पुत्री शंकर सिंह अधिकारी निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी बीते करीब हफ्ते भर से लापता है। घरवालों ने पुलिस में भी बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी है।

पिता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी बेटी देवलचौड़ स्थित रा0उ0मा0 विद्यालय में पढ़ती है। जो दिनांक 15 अगस्त को सुबह आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए कहकर निकली मगर स्कूल के बाद घर वापिस नहीं आई।

इस बारे में बेटी की सहेलियों से पता किया तो उन्होंने बताया कि वह नैनीताल गई है। तहरीर में कहा गया है कि घऱ में एक संदिग्ध नंबर से फोन आया मगर जब बेटी के बारे में पता करना चाहा तो फोन काट दिया गया।

परिजनों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कर बेटी को तलाशे जाने के लिए गुहार लगाई है। इसके अलावा पिता ने अपील की है कि जिस किसी को भी निम्न बताए गए हुलिए की लड़की दिखती है, वे हमसे संपर्क करें।

हुलिया: रंग – गोरा, कद – 4 फीट 6 इंच, चेहरा – गोल, कपड़े – स्कूल ड्रेस नीली कमीज व सफेद पैजामा, पैरों में काले जूते

अत: हल्द्वानी लाइव भी अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि कृपया कर परेशान परिवार की मदद के लिए आगे आएं। किसी भी तरह की जानकारी बेटी व परिवार के लिए फरिश्ता साबित हो सकती है।

संपर्क सूत्र : 8368295395, 9027861368

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top