Nainital-Haldwani News

महिला सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी… पहचान भी गुप्त रखी जाएगी

Ad

देहरादून: डॉ लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति क़े दवारा आज उत्तराखंड में सामाजिक जरूरत को देखते हुए महिलाओ और बच्चो क़े लिए एक हेल्पलाइन जारी किया है। 18001804039 व 05946-297101 नंबर घरों और दफ्तरों में शारीरिक शोषण और शारीरिक हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं को मदद देगा। इस हेल्पलाइन की मदद से महिलाएं तुरंत पुलिस सहायता पा सकेंगी और इस से उन महिलाओं को भी मदद मिलेगी जो किसी भी प्रकार के दबाव या संकोच के कारण पुलिस तक नहीं पहुंच पाती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हेल्पलाइन के माध्यम से एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है जो पीड़ित की पहचान गुप्त रखते हुए राज्य पुलिस के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से पीड़ित को यथा संभव मदद उपलब्ध करा सके।हेल्पलाइन के माध्यम से पीड़िता को न केवल मानिसक रूप से बल्कि क़ानूनी रूप से भी मदद उपलब्ध करवाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top