Election Talks

एक महीने के अंदर तीसरी पार्टी के सदस्य बने हेम आर्य, फिर आप ने बदल दिया नैनीताल का प्रत्याशी

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव से पहले दल बदली का खेल आम हो गया है लेकिन 1 महीने में कोई तीन दलों का सदस्य बन जाएगा यह किसी ने सोचा नहीं होगा। नैनीताल विधानसभा सीट पर कुछ ऐसा ही हुआ है। जनवरी के पहले सप्ताह में कांग्रेस से भाजपा में आए हेम आर्य ने 28 जनवरी को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा ने नैनीताल विधानसभा सीट से सरिता आर्या को टिकट दिया तो हेम आर्य नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने नामांकन की आखिरी दिन आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। उन्हें आप ने नैनीताल विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि वह जनता की पहली पसंद हैं, ऐसे में चुनाव लड़ना अनिवार्य बन गया था तो उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया। बता दें कि विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजीव आर्य, भाजपा की सरिता आर्या और अब आम आदमी पार्टी हेम आर्य.. सभी ने दल बदले हैं और प्रत्याशी बनें हैं।

2017 में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो उनके पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। तब भाजपा के टिकट के दावेदार हेम आर्य ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और करीब 5 हजार मत हासिल किए। जबकि संजीव आर्य ने निकटतम कांग्रेस की सरिता आर्य को हराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top