Election Talks

नैनीताल में भाजपा और कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में AAP ने खेला बड़ा दांव, दिए दो बड़े झटके

Ad

नैनीताल: इस वक्त की बड़ी खबर सरोवर नगरी से आ रही है। नैनीताल विधानसभा सीट पर एक बार सभी की नजरें हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा में पनपी अंदरूनी कलह का फायदा उठाकर बड़ा दांव खेल दिया है। कांग्रेस और भाजपा के दो बड़े नेताओं ने आप का दामन थाम लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हेम आर्य ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। माना जा रहा है कि आप हेम आर्य को नैनीताल और मंजू तिवारी को कालाढूंगी से चुनाव लड़ा सकती है।

बता दें कि कांग्रेस से बीजेपी में आए हेम आर्य ने भी नैनीताल से टिकट के लिए दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने सरिता आर्य को टिकट दिया। सरिता आर्य ने भी कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा ज्वाइन की थी। गौरतलब है कि 2017 में भाजपा के टिकट पर नैनीताल के विधायक बने संजीव आर्य को इस बार कांग्रेस ने यहां से मैदान पर उतारा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top