National News

देश में बच्चियों के साथ हो रही घटनाओं पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान

Ad

नई दिल्ली: एक तरफ देश बेटियों के साथ हो रही नकारात्मक घटनाओं से परेशान है। विरोध की आग में लोग सड़कों पर उतर आए है। सरकार के खिलफ मोर्चा खोल दिया गया है। कठुआ, इंदौर और उन्नाव में हुई घटनाओं ने देश में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष इसका फायदा उठाने की कोशिश चल रही है। इन बीच भाजपा सांसद हेमा मालिनी की तरफ से बयान आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिसमें उन्होंने कहा कि बेटियों के खिलाफ घटनाए पहले भी होती थी लेकिन अब इसे पब्लिसिटी बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से देश की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी बच्चों के साथ अपराध की घटनाएं होती थीं अब ऐसी घटनाओं पर पब्लिस‍िटी हो रही है। पहले भी शायद ये सब हो रहा होगा पर किसी को मालूम नहीं था, लेकिन इसके ऊपर जरूर ध्यान दिया जाएगा। ऐसे जो हादसे हो रहे हैं वो नहीं होने चाहिए, इससे देश का नाम खराब होता है।

बाता दे कि कठुआ और उन्नाव में हुए बच्चियों के साथ हुए हादसों ने देश को हिलाकर रख दिया। विपक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वो आरोपियों को बचा रही है।वहीं इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र की है जहां बच्ची से शुक्रवार तड़के दुष्कर्म किया गया और फिर उसे बिल्डिंग से फेंककर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव घटनास्थल से कुछ सौ मीटर की दूरी पर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में मिला और उसके शरीर और कपड़ों पर खून के धब्बे थे। हालांकि पुलिस ने मामले में 25 साल के नवी गाडगे को गिरफ्तार कर लिया है जो बच्ची का रिश्तेदार है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top