Nainital-Haldwani News

विधानसभा चुनाव का टिकट तो नहीं मगर हेमंत द्विवेदी को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Ad

लालकुआं: विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लालकुआं से मैदान पर उतरने के बाद यह सीट हॉटसीट बन गई थी। भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया और उन्होंने चुनाव भी जीत लिया। मगर लालकुआं से पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी को दावेदारी के बावजूद टिकट नहीं मिला था। अब भाजपा ने उन्हें उत्तराखंड में अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बना दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड इकाई की ओर से प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 12 लोगों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें से तीन चेहरे कुमाऊं के हैं और हेमंत द्विवेदी का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। जबकि प्रकाश रावत को भी दायित्व दिया गया है और सुरेश जोशी भी पुनः प्रवक्ता बनाए गए हैं।

नीलियम कॉलोनी निवासी हेमंत द्विवेदी पूर्व में दर्जा राज्य मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके जैन। उनके पास तराई बीज विकास निगम के साथ साथ भाजपा के प्रदेश मंत्री समेत प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालने का भी अनुभव है। गौरतलब है कि चुनावों में उन्होंने लालकुआं से टिकट मांगने के लिए कसरत की थी। मगर दावेदारी पेश करने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिला था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top