Uttarakhand News

उत्तराखंड में हेंप की खेती, वन मंत्री सुबोध उनियाल की अहम बैठक

Ad

देहरादून:पड़ोसी राज्य हिमाचल में औद्योगिक और गैर-मादक उपयोग के लिए भांग की खेती शुरु करने को लेकर सरकार तमाम पहलुओं पर विचार/अध्ययन के लिए गठित प्रदेश सरकार की समिति ने आज वहां के राजस्व बागवानी व जनजातीय महकमों के माननीय काबीना मंत्री जगतसिंह नेगी के नेतृत्व में माननीय वन, तकनीकी शिक्षा मंत्री से देहरादून में शिष्टाचार भेंट कर इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad

हिमाचल में औद्योगिक हैम्प की खेती शुरू करने को लेकर की जा रही कसरत के तहत उत्तराखंड राज्य के पूर्व के समेकित प्रयासों को इस अवसर पर व्यापक रूप से साझा किया गया।


उल्लेखनीय है कि जलवायु व भौगोलिक परिवेश में परस्पर समानता के मद्देनजर राज्यों की ओर से वानिकी को आजीविका से जोड़ने के बिन्दुओं पर भी सविस्तार चर्चा हुई।

समिति के सदस्यगण मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक चुराह डॉ. हंसराज, विधायक बंजार श्री सुरेंद्र शौरी, विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया, विधायक भरमौर डॉ. जनकराज, विधायक द्रंग पूर्ण चंद ठाकुर व अन्य माननीय मंत्री जी से भेंट के दौरान उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top